फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाटियां में महिलाओं को बताए अधिकार

विज्ञापन
भाटियां पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करते हुए संस्था की स्वास्थ्य कार्यकर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। एकीकृत बाल विकास परियोजना, ग्लेनमार्क फाउंडेशन व आईआरजी संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में भाटियां में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जन जागरूकता फैलाना था। बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। कविताएं, गीत, गिद्दा और नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बालिका सशक्तीकरण और बेटी है तो कल है जैसे प्रेरणादायक संदेशों को उजागर किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया और सभी ने बालिकाओं के आत्मविश्वास एवं प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें