फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: समाज उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
झाड़माजरी के दी शिवालिक सहकारी आवासीय भवन निर्माण सभा की बैठक में अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी महिला
विज्ञापन
झाड़माजरी शिवालिक सहकारी आवासीय भवन सभा के वार्षिक समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। झाड़माजरी के दी शिवालिक सहकारी आवासीय भवन निर्माण सभा का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अच्छर पाल कौशल ने की। अध्यक्ष ने वर्ष भर की सभा की आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत की और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार करने की बात कही। इसके अलावा, शीतलपुर के समीप बन रहे हिम चंडीगढ़ प्रोजेक्ट में भी सभा की ओर से भू-भाग के लिए आवेदन किया जाएगा, जिसमें सरकारी नियमों के तहत आवासीय कॉलोनी बसाने का विचार है। इस दौरान अध्यक्ष ने आगे कार्य करने में असमर्थता जताई और अपना इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा, जिसे अधिकांश सदस्यों ने नकारते हुए पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रबंधक कमेटी के कार्यों और कार्यशैली की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सुशीला कश्यप, उर्मिला पंवर, कमल अग्रवाल, सुदेश कुमारी, रमन बाला, मीना गुप्ता, आशा राजपूत, ऋतु राय, सुनीता नेगी, दीपा शर्मा, सुदेश ठाकुर, अर्चना देवी, अनुराधा, कौशल्या, पूनम, अनु गुप्ता और परवीन शर्मा, संतोष कौशिक को समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सभा की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें