फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं समूह बनाएं, आसानी से मिलेगा आसान ऋण : निर्मला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला पंचायत के शाई और बशोलू गांव में शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की कोटला पंचायत के शाई और बशोलू गांव में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकास खंड धर्मपुर से आईं निर्मला देवी ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
निर्मला ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को बैंक की ओर से आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। साथ ही युवाओं को भी शिक्षा के बाद स्वरोजगार के माध्यम से छोटे एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने की सलाह दी। शिविर में सहायक तकनीशियन उमा शर्मा ने किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड और एग्री मशीनरी पोर्टल से कृषि से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जीवामृत बनाने की विधि, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना तथा जर्सी और साहीवाल नस्ल की गाय खरीदने पर मिलने वाली 25 हजार रुपये की ग्रांट के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके अलावा किसानों को शिमला मिर्च, भिंडी और टमाटर के बीज कम दरों पर उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई। शिविर में महिलाओं ने बताया कि उनकी फसलों को मोर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने फसलों की सुरक्षा के लिए पॉलीहाउस लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा निशा कालरा और चंद्रावती ने भी महिलाओं और किसानों के साथ उपयोगी जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर निर्मला देवी, ज्योति शर्मा, प्रेमलता, दीपक पोखरियाल, निशा कालरा, चंद्रावती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें