फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं ने बांस से सजावटी सामान बनाना सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूको आरसेटी ने दिया निशुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन

कुनिहार में 11 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कुनिहार में स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं के लिए आयोजित 11 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस शिविर में महिलाओं को बांस से टोकरी, लैंप, चिड़िया के घोंसले सहित विभिन्न सजावटी वस्तुएं बनाना सिखाया गया।
शिविर का आयोजन यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा किया गया। इसमें कुनिहार क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के शुरुआती दो दिनों में प्रतिभागियों को बांस के उपयोग और विभिन्न उत्पादों के निर्माण की बुनियादी जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने स्वयं कई आकर्षक उत्पाद तैयार किए। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को तैयार उत्पादों की बिक्री, विपणन और स्वरोजगार स्थापित करने के तरीकों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के अंत में सभी महिलाओं ने अंतिम परीक्षा दी और सफल रहीं, जिसके बाद उन्हें संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्थान में ब्यूटी पार्लर और महिला टेलर जैसे नए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे, जिनमें इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें