संवाद न्यूज एजेंसी सोलन। बद्दी क्षेत्र के बरुणा के लखेड़ू बास में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए ब्लाॅक तकनीकी प्रबंधक प्रियंका ठाकुर व सहायक प्रबंधक टेक चंद की अध्यक्षता में महिलाओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वर्तमान में रसायनिक खादों व कीटनाशकों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और घर में प्राकृतिक खाद व प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने के बारे में बताया गया। प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में कृषि विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला व हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए चल रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। अंत में 20 महिलाओं का खाद्य सुरक्षा समूह का गठन किया गया जिसमें छिंदरपाल कौर को प्रधान, अमनप्रीत कौर को सचिव व सुखविंदर कौर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान सुशील कौर, कौशल्या देवी, निर्मला देवी, दयालो देवी, रेनू देवी और उर्मिला देवी इत्यादि उपस्थित थी।