फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैरल पंचायत में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
बैरल में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध कार्यक्रम में मौजूद महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत बैरल में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मंडल प्रधान चंद्रा कुमारी ने बताया कि आठ स्वयं सहायता समूहों से 80-100 महिलाएं जुड़ी हैं। एनआरएलएम योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मदद कर रही है। कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, भेदभाव, बाल विवाह और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी गई। पूर्व जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण शर्मा ने इसे सामाजिक जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से समाप्त करने की आवश्यकता जताई। बागा थाना से हिमांशु शर्मा ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों और आपात स्थिति में पुलिस सहायता की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्यामलाल शांडिल, वन विभाग के अधिकारी रोशन लाल ठाकुर, शिक्षा विभाग से देवराज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हल्या देवी, महिला मंडल प्रधान किरण चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें