फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं ने की जावी गांव के रास्ते व बावड़ी की सफाई

विज्ञापन
गांव जावी में स्वच्छता अभियान के दौरान बावड़ी व आसपास की सफाई करती शिव शक्ति जावी महिला मंडल की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट पंचायत की शिव शक्ति जावी महिला मंडल की ओर से गांव जावी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने गांव के आसपास सफाई की और गांव की बावड़ी की विशेष रूप से सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने रास्ते के आसपास झाड़ियां काटी और कूड़ा एक जगह एकत्रित किया। महिला मंडल की प्रधान मंजू शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में भी महिला मंडल इस तरह के आयोजन करता रहेगा। महिला मंडल की सदस्यों ने ग्रामीणों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में सहयोग करने की अपील भी की। इस दौराना महिला मंडल की उपप्रधान प्रोमिला ठाकुर, सचिव निशा शर्मा, अमिता शर्मा, सीमा ठाकुर, कमला ठाकुर, नीलम शर्मा, बिना ठाकुर, हेमा ठाकुर, मीरा ठाकुर, कांता शर्मा, मधु गुप्ता, पूनम शर्मा, बिनता ठाकुर, रुक्मिणी, कांता ठाकुर, रीता शर्मा, मीरा शुक्ला, चित्रा शुक्ला, मीरा कटवाल, जया शर्मा और लक्ष्मी देवी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें