फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिना शारीरिक शिक्षक के सनावर स्कूल के छात्रों का खेलों में कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कराटे में हिमांशु करेगा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर के छात्र-छात्राओं ने शारीरिक शिक्षक (पीईटी) की कमी के बावजूद जिला और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्शी ने गर्व के साथ बताया कि पिछले एक माह में उनके छात्रों ने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है है। स्कूल के छात्र हिमांशु ने कराटे प्रतियोगिता में पहले जिला स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। अब हिमांश राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। इसी खेल में छात्रा दिव्या ने भी अपने भार वर्ग में जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया, और राज्य स्तर पर दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। केवल खेल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी सनावर के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। भाषण प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में आठवीं की छात्रा तन्वी ने जिला भर में पहला स्थान हासिल किया। वह अब पांच नवंबर से हमीरपुर के नादौन में शुरू हो रही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सोलन जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में छात्रा रिया ने भी जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। लोक कला उत्सव में छात्रा सीता ने 3डी दृश्य कला में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पीईटी की कमी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसके बावजूद बच्चों का यह बेहतरीन प्रदर्शन वास्तव में काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें