फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शोभा यात्रा और बहुकुंडलीय यज्ञ के साथ कंडाघाट आर्य समाज का वार्षिक उत्सव शुरू

Sat, 04 May 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर हो रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट (सोलन)। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के मौके पर आर्य समाज कंडाघाट से संबंधित आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव शोभायात्रा और बहु-कुंडलीय यज्ञ के साथ शुरू हो गया। इसमें डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला, डीएवी स्कूल शिमला, डीएवी स्कूल टूटू, डीएवी न्यू शिमला, एमआरए डीएवी पब्लिक स्कूल सोलन के छात्र छात्राओं, आर्य समाज कंडाघाट के अध्यक्ष मनीष सूद, सभी पदाधिकारी, सदस्यों और स्थानीय लोगो ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस उत्सव में संन्यासी स्वामी नित्यानंद वैदिक मोहन आश्रम हरिद्वार, प्रो नरेंद्र आहूजा विवेक एमवीएन विश्वविद्यालय पलवल हरियाणा और भजनोपदेशक दाऊ दयाल शर्मा आर्य समाज चंडीगढ़, वेद अमृत, स्वामी अखिलेशानंद की उपस्थिति 51 कुंडलीय यज्ञ और आर्य समाज के ध्वजारोहण के साथ उत्सव शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वेद अमृत वर्षा के साथ, स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन उपदेशों को बताया गया। आर्य समाज का उद्देश्य सारे समाज का कल्याण करना है, समाज में व्याप्त नशे जैसी बुराइयों को समाप्त करने के लिए हमारी भावी पीढ़ी और छात्रों में वैदिक संस्कार ढालना आज के समय की आवश्यकता बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें