सोलन। शहर के चंबाघाट स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके को ओवर चार्जिंग की शिकायत पर आबकारी विभाग ने दो दिन के लिए सील कर दिया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ठेके को बंद करवाया और संबंधित मामले की जांच की। आबकारी विभाग की अधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि विभाग के पास कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ठेके में ग्राहकों से ओवर चार्जिंग की जा रही है। जिस पर विभाग ने जांच के बाद ठेके को सील कर दिया। अधिकारी ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं पर ठेकों में ओवर चार्जिंग होती है तो इसकी शिकायत विभाग को दें, विभाग नियमों के तहत कार्रवाई करेगा। इससे पहले भी शहर में ओवर चार्जिंग को लेकर इसी माह हंगामा हो चुका है, जिसमें एक ठेका संचालक के सिर पर बेलचे से वार कर उसे घायल कर दिया था, पीजीआई में उसका उपचार किया गया।