द्दी (सोलन)। पुलिस ने बिलांवाली लबाणा गांव के एक किराना की दुकान से अवैध शराब की 10 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिलांवाली में निर्मल सिंह की दुकान पर दबिश दी। वहीं पुलिस ने चक्कां रोड पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले रविश कुमार के कमरे से अवैध शराब की 48 बोतलें बरामद कीं। यह शराब बाहरी राज्यों में बिक्री के लिए मान्य थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के रविश कुमार के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।