बद्दी (सोलन)। बद्दी के आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त बद्दी चंद्र कांत की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। टीम ने बद्दी के बड़ी खुर्द के पास अमर सिंह के निवास पर छापामारी कर भारी मात्रा में शराब पकड़ी। कुल 93.03 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, 92.03 बल्क लीटर बीयर और 84.06 बल्क लीटर देसी शराब बरामद की गई।