फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भटोली कलां में नाके पर पिकअप से 1.77 लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने भटोली कलां के ट्रियोज होटल के समीप नाके पर पिकअप से अवैध शराब बरामद की है। शराब की कीमत बाजार में 1.77 लाख रुपये है। आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रेम कैंथ, संतराम, सूरज पंवार ने भटोली कलां में नाका लगा रखा था। एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। पिकअप में शराब की 66 पेटियां थीं। चालक हरदीप से इसका बिल मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। विभाग की टीम ने शराब को बरोटीवाला पुलिस के हवाले कर दिया। आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त सोमदत्त शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग ने बीबीएन में पांच टीमें तैनात की हैं जो दिनरात नाके लगाकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें