बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में शराब की 285 बाेतलें पकड़ी हैं। पहले मामले में बद्दी पुलिस ने स्वराज माजरा लबाणा में राज कुमार की पशुशाला से बीयर की 96 बोतलें और अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद कीं। यह शराब चंडीगढ़ में बेचने के लिए मान्य थी। उधर, स्वराज माजरा में ही किराये के मकान में रहने पंजाब के रोपड़ के विचित्र सिंह के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 137 बोतलें व देसी शराब की 16 बोतलें पकड़ीं। विचित्र सिंह ने शराब को पशुशाला में रखा था। यह शराब भी चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य थी। तीसरे मामले में बद्दी के बिलांवाली में किराना दुकान से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद दुकानदार रामप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।