फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरकार जब तक बात नहीं करती तब तक करेंगे विरोध

विज्ञापन
सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में काली पट्टी लगाकर जांच करते ​चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बैठक कर लिया निर्णय
विज्ञापन

चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध
एनपीए समेत पांच मांगें न मानने से नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के अस्पतालों में चिकित्सकों ने बुधवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध किया। वहीं बैठक कर संघ ने निर्णय लिया कि सरकार से जब तक वार्ता नहीं होगी तब तक विरोध जारी रहेगा।
इससे पहले 24 जनवरी तक ही काले बिल्ले लगाकर विरोध करने का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार की ओर से कोई भी बात न होने पर चिकित्सकों ने विरोध को 31 जनवरी तक करने का फैसला लिया था। अब अनिश्चितकालीन विरोध करने का निर्णय लिया है। बुधवार को सुबह 09:30 बजे ओपीडी में जाने से पहले सभी चिकित्सक ने बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि उनकी मुख्य पांच मांगें हैं जिसमें नाॅन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) को बहाल करना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि काफी समय से इसे लेकर मांग चल रही है, मगर सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही। कई बार डॉक्टर प्रदर्शन कर चुके हैं। हर बार केवल आश्वासन ही मिला। साथ ही 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को दिया जाए, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत्त होने के बाद एक्सटेंशन न दी जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। यदि जल्द ही उनकी मांगों को न माना गया तो राज्य प्रतिनिधियों के अनुसार आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें