फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के अधिकारों के लिए खड़ा करेंगे आंदोलन : राणा

विज्ञापन
अंबुजा, एसीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योगों के श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते यूनियन नेता
विज्ञापन
सीमेंट उद्योगों में श्रमिक हितों को लेकर गरजे नेता
विज्ञापन

मजदूर नेताओं ने अंबुजा, एसीसी व अल्ट्राटेक के श्रमिकों से किया संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी।
दाड़लाघाट (सोलन)। प्रमुख सीमेंट उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान को लेकर दाड़लाघाट में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में खिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा तथा ओम प्रकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट, एसीसी बरमाणा और अल्ट्राटेक बागा जाकर श्रमिकों और यूनियन प्रतिनिधियों से संवाद किया।
श्रमिकों ने वेतन विसंगतियों, पैकिंग प्लांट बरमाणा में कथित शोषण, सीमेंट निर्माता संघ के वेतन समझौते का लाभ न मिलने, ठेकेदारों और प्रबंधन की मनमानी, बिना उचित मुआवजे के नौकरी से निकाले जाने, अन्य राज्यों में स्थानांतरण तथा स्थायी कार्यों में ठेका प्रथा जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। श्रमिकों की समस्याओं को सुनने के बाद यशपाल हेटा और ओम प्रकाश शर्मा ने आश्वासन दिया कि मजदूरों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मांगों को सरकार और संबंधित प्रबंधन के समक्ष मजबूती से उठाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि प्रदेश के सीमेंट उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई उद्योगों में श्रमिकों का शोषण हो रहा है और यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश के सभी सीमेंट संयंत्रों में एकजुट होकर आंदोलन और हड़ताल की रणनीति अपनाई जाएगी। बैठक में अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट से नरेश कुमार, रुवेश कुमार और राकेश महाजन, अल्ट्राटेक बागा से सुनील कुमार और राकेश कुमार और एसीसी बरमाणा से गग्नेश कुमार, दीपचंद, नीलम कश्यप, सुरेंद्र चौधरी, राम प्रसाद, हरि सिंह, गौतम कुमार, राजेश कुमार और कन्हैया राम सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें