फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नप कंडाघाट में अलग-अलग लिया जाएगा गीला और सूखा कूड़ा

Sat, 03 Jun 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने सभी सफाई कर्मचारियों को दिए आदेश
विज्ञापन


एनजीटी के आदेशों को सख्ती से किया जाएगा लागू

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। नगर पंचायत कंडाघाट अब डोर टू डोर कूड़ा योजना के तहत घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। इसे लेकर नगर पंचायत की ओर से सभी सफाई कर्मियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वह गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग ही लें। फिलहाल इसे लेकर नगर पंचायत की टीम और सफाई कर्मचारी लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत पंफलेट भी घर द्वार पर बांट रही है। मौजूदा समय में नप में डोर टू डोर योजना के तहत कूड़ा एकत्र किया जा रहा था। लेकिन कुछ वार्डों में लोग गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं दे रहे थे। इससे नगर पंचायत को खुद कूड़ा अलग करने में दिक्कतें आ रही थी। कंडाघाट में नगर पंचायत 2020 में बनी थी, जिसके बाद उक्त योजना को शुरू किया गया था, ताकि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन



इनसेट
इन दरों से उठाया रहा है कूड़ा (रुपये प्रतिमाह)
घर- 50

दुकानें-100

होटल, ढाबे-300

स्कूल और काॅलेज-500



इनसेट

उधर, इस बारे में नगर पंचायत कंडाघाट के उपाध्यक्ष मनीष सूद ने बताया कि नप क्षेत्र में एनजीटी 2016 के रूल को लागू किया गया है। डोर टू डोर गारबेज योजना के तहत अब घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। इसे लेकर सफाई कर्मियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें