फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डोर टू डोर जाकर लोगों को सफाई के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय के साथ मिलकर राष्ट्रीय सफाई दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के ईको क्लब सदस्यों, स्काउट एवं गाइड ने प्रातः कालीन सत्र से पहले गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। स्काउट मास्टर जय प्रकाश व ईको क्लब प्रभारी नरेंद्र के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कचरा एकत्रित करने की प्रेरणा दी। इसमें दुकानदारों ने भी सहयोग किया। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पूरे हिमाचल में 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्लोगन और चित्रकला के माध्यम से एक जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें