फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश से फसलों में जड़ सड़न, ब्लाइट, स्कैब का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी विवि ने किसानों और बागवानों को जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम विभाग और नौणी विवि ने सोलन जिले के लिए आगामी दिनों के मौसम और कृषि संबंधी एडवाइजरी जारी की है। 28 जुलाई से 1 अगस्त तक जिले के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 28 और 30 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश और अत्यधिक आर्द्रता के कारण फसलों में जलभराव, जड़ सड़न, फफूंदजनित रोगों (ब्लाइट, स्कैब) का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए विशेषज्ञों ने सुझाव दिए हैं। इसमें खेतों और बागों में जलभराव से बचने के लिए तुरंत निकास नालियां बनाएं। बारिश और बादलों के चलते फसलों में फिलहाल सिंचाई कार्य और किसी भी प्रकार का रसायनिक छिड़काव स्थगित रखें। संक्रमण रोकने के लिए खेतों की मेड़ों से खरपतवार हटाएं तथा रोगग्रस्त पौधों व फलों की हाथ से तुड़ाई कर उन्हें सुरक्षित दबाकर नष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्द्रता अधिक रहने से स्कैब और अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा रोग की निगरानी करें, टमाटर का समय पर तुड़ान करें। मृदा जनित रोगों से बचाव के लिए टमाटर के निचले 10–15 सेमी तक के पत्तों को हटा दें। बेलदार पौधों की बेलों को उचित सहारा दें ताकि फल सीधे गीली मिट्टी के संपर्क में न आएं। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदियों, नालों और खड्डों के करीब न जाने की सख्त सलाह दी है। कृषि मौसम संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए किसान और वज्रपात की जानकारी के लिए एप का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें