फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में मौसम बदला, बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
सोलन शहर के मालरोड प​र शुक्रवार को बारिश के दौरान छाता लेकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
6 अप्रैल तक जिलेभर में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और दोपहर करीब 12 बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। वीरवार को जहां दिन का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस था, वह शुक्रवार को घटकर 27 डिग्री रह गया। बारिश के कारण दिन में हल्की ठंड का एहसास हुआ और शाम तक बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्म कपड़े दोबारा से निकालने पड़े। वहीं, किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में टमाटर, शिमला मिर्च, लाल मिर्च, बैंगन और लहसुन जैसी फसलें रोपी जा रही हैं, जिन्हें सिंचाई की जरूरत है। नौणी विवि के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 6 अप्रैल तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 4 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ अंधड़ और तेज हवाओं का खतरा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें