फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर जलभराव और गड्ढे बने मुसीबत

विज्ञापन
बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर बह रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग और नगर परिषद की लापरवाही से स्थानीय लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर बने गड्ढे और जलभराव के कारण आम लोगों और वाहन चालकों के लिए सुरक्षा खतरे के साथ आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। सड़क आधा दर्जन उद्योगों और आसपास की स्थानीय आबादी को जोड़ती है, लेकिन जलशक्ति विभाग की लापरवाही से सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता बलविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद बद्दी के अंतर्गत वार्ड 12 की सड़कें और नालियां जर्जर स्थिति में हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जबकि हर घर से 50 रुपये स्वच्छता शुल्क भी वसूला जा रहा है। बलविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले कई दिनों से सीवरेज की ड्रेनेज बंद होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। ब्रूक्लिन अस्पताल झाड़माजरी और माइक्रो टर्नर कंपनी झाड़माजरी के पास पैदल चलना और बाइक चलाना दोनों ही मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि नालियां समय पर साफ नहीं की जातीं और कचरा उठाने में भी देरी होती है। इससे नालियों का ओवरफ्लो होता है और सड़क पर जलभराव बना रहता है। स्थानीय लोग और वाहन चालक दोनों ही इस स्थिति से परेशान हैं और मांग कर रहे हैं कि जलशक्ति विभाग और नगर निगम बद्दी तुरंत नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण और सड़क सुधार कार्य शुरू करें, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें