फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20,500 बस्तियों में पानी पहुंचाएगी सरकार: स्टोक्स

Sun, 16 Apr 2017 12:04 AM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन में ह‌िमाचल द‌िवस पर परेड की सलामी लेतीं आईपीएच मंत्री।
विज्ञापन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश की 20,500 बस्तियों को पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए 3,267 करोड़ रुपये की योजना ब्रिक्स बैंक (ब्राजील, रसिया, इंडिया, चाइना साउथ अफ्रीका डवेल्पमेंट बैंक) को वित्तपोषण के लिए भेजी है। इसके प्रथम चरण में 670 करोड़ रुपये का प्रावधान है। वह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न स्कूली छात्रों से भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उपनिरीक्षक हंसराज ने परेड का नेतृत्व किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। मंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का गत सवा चार वर्ष का कार्यकाल प्रदेश के विकास का स्वर्णिम समय रहा है। इस समयावधि में सरकार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित बनाया है।
विज्ञापन


लोगों से आह्वान किया कि वे जल की एक-एक बूंद बचाएं और वर्षा जल संग्रहण प्रणाली को अपनाएं। सभी पेयजल आपूर्ति योजनाओं में जल उपचार संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं। प्रदेश की 32,550 बस्तियों को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 70 लीटर पेयजल सुविधा उपलब्ध हैं। बागवानी तथा कृषि हिमाचल वासियों की आय का मुख्य साधन हैं।

सवा चार वर्षों में सोलन जिले में 615 करोड़ रुपये निवेश की 422 नई औद्योगिक इकाईयां स्थापित हुई हैं। इनमें 6 हजार हिमाचलियों को रोजगार मिला है। इससे पूर्व च बाघाट स्थित शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह रहे मौजूद
पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, नप के अध्यक्ष पवन गुप्ता, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, जिला कांग्रेस समिति के प्रवक्ता मुकेश शर्मा, शिकायत निवारण

समिति के सदस्य हितेश शर्मा, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन साहनी, महिला कांग्रेस की उषा शर्मा और सावित्री सांख्यान, सेवादल के हरिमोहन शर्मा, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, व्यापार मंडल सोलन के सुशील चौधरी, खंड कांग्रेस के मनोज कंवर, उपायुक्त संदीप नेगी, पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

प्रगतिशील किसानों और कृषक समूह सम्मानित
दिवस पर ठोडो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। जिले के प्रगतिशील किसानों एवं बागवानों में नालागढ़ खंड के कृषक भगवान सिंह, इसी खंड के कृषक करनैल सिंह,

नालागढ़ खंड के बागवान अमर सिंह, इसी खंड के पशुपालक खलील मोहम्मद, कृषक विजय कुमार, राकेश कुमार के अलावा कंडाघाट खंड के बागवान नरेश कुमार, इसी खंड के पशुपालक राजेंद्र, कुनिहार खंड के कृषक राम गोपाल, इसी खंड के कृषक

केशव राम, कुनिहार खंड के बागवान प्रेम भगत, कुनिहार खंड के पशुपालक हरिराम, धर्मपुर खंड के कृषक दीनदयाल, इसी खंड के कृषक भूपेंद्र सिंह, धर्मपुर खंड के बागवान रामचंद, पशुपालक कमल प्रकाश, सोलन खंड के कृषक राजेंद्र कुमार, इसी खंड के कृषक रणवीर ठाकुर, सोलन खंड के बागवान सुधीर कुमार सूद तथा इसी खंड के पशुपालक नरेंद्र कुमार को सम्मानित किया।

इन सभी किसानों, बागवानों एवं पशुपालकों श्रेष्ठ कृषक पुरस्कार और दस-दस हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। बागवानी मंत्री ने जिले के श्रेष्ठ कृषक समूहों को भी सम्मानित किया। इन्हें श्रेष्ठ कृषक समूह पुरस्कार एवं बीस-बीस हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। 

उन्होंने नालागढ़ खंड की दिग्गल तहसील के कृषक समूह, कुनिहार खंड की अर्की तहसील के कृषक विकास समूह तथा सोलन खंड के टिक्कर ग्राम के महादेव किसान क्लब को सम्मानित किया। स्टोक्स ने इस अवसर पर राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 की ईएमटी संगीता तथा चालक जियालाल को पुरस्कार प्रदान किया।

उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्त वर्ष 2016-17 में विकास कार्यों पर अधिकतम व्यय करने के लिए तीन पंचायतों को भी सम्मानित किया। विकास खंड धर्मपुर की पंचायत आंजीमातला को मनरेगा के

तहत 73.93 लाख रुपये व्यय करने पर प्रथम, पंचायत बढ़लग को 45.46 लाख रुपये खर्च करने पर द्वितीय तथा विकास खंड सोलन की पंचायत जाडली को 44.02 लाख रुपये खर्च करने पर तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।   सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर मार्चपास्ट सलामी में भाग लेने वाली सभी 18 टुकड़ियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 8 विद्यालयों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें