फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद भी उतरे मुख्य जल भंडारण टैंक की सफाई करने

Sat, 01 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य जल भंडारण टैंक की सफाई का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। 18 लाख गैलन के पानी भंडारण की क्षमता वाले इस टैंक से सिल्ट को साफ करने में नगर परिषद को तीन दिन का समय लग गया। शनिवार देर शाम तक भी टैंक से गाद को पूरी तरह से साफ नहीं किया जा सका था। शनिवार को कांग्रेस के मनोनीत पार्षद और पूर्व पार्षदों ने भी टैंक की सफाई की।
विज्ञापन


टैंक साफ करते समय नप के कार्यकारी अधिकारी गिर गए जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई हैं। अमर उजाला की पड़ताल में सालों से टैंक साफ न होने का खुलासा हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने टैंक को साफ करने के आदेश दिए।

नप के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि नप के ईओ बीआर नेगी टैंक की सफाई करते हुए फिसलने से चोटिल हो गए। उन्होंने बताया कि शनिवार को आईपीएच विभाग द्वारा 15 लाख गैलन पानी की सप्लाई शहर के लिए की गई। टैंक की सफाई का कार्य वीरवार तक हो जाना था, लेकिन सिल्ट की मात्रा अधिक होने के कारण अब टैंक को साफ करने में कुछ दिन और लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कांग्रेस के वार्ड नंबर 6 के पूर्व मनोनित पार्षद विशाल वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के पार्षद, पूर्व पार्षद और मनोनीत पार्षद जब तक टैंक की सफाई, रंगाई करेंगे तब तक प्रशासन के मानकों पर टैंक की सफाई खरी नहीं उतरती। इस दौरान शहरवासियों को पानी की किल्लत से भी दो चार होना पड़ सकता है। टैंक साफ करने वालों में नप के मनोनीत पार्षद कृष्ण ग्रोवर, वार्ड 10 के पार्षद शशि इंद्र आहलूवालिया और पूर्व मनोनीत पार्षद राजीव कोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें