फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में सुधरने लगी पेयजल व्यवस्था, चौथे दिन पहुंची सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग रोज छोड़ रहा 80 लाख लीटर से अधिक पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लंबे अंतराल के बाद लोगों को पेयजल किल्लत से कुछ राहत मिली है। शहर में छठे से सातवें दिन मिलने वाली पानी की सप्लाई अब चौथे दिन में पहुंच रही है। जलशक्ति विभाग की ओर से बीते एक सप्ताह से रोजाना 70 से 80 लाख लीटर पानी की सप्लाई नगर निगम को दी जा रही है। इससे शहर में पानी की व्यवस्था पटरी पर आ गई है।
जल शक्ति विभाग की ओर से सोमवार को 81.07 लाख लीटर, मंगलवार को 77.73 लाख लीटर पानी, बुधवार को 78.53 लाख लीटर पानी, वीरवार को 85.55 लाख लीटर, शुक्रवार को 82.60 लाख लीटर और शनिवार को 86.90 लाख लीटर पानी की आपूर्ति नगर निगम को दी गई। इससे शहर में बाहर से पानी खरीदने और टैंकरों पर निर्भरता कम हुई है।
विज्ञापन

हालांकि शहर के सभी 17 वार्डों में एक समान आपूर्ति सुनिश्चित करना नगर निगम के लिए अभी भी चुनौती बना हुआ है। इससे वार्डों में पानी वितरण के समय को लेकर समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में पानी की सप्लाई तो हो रही है लेकिन पानी आने के समय का पता नहीं चल पा रहा है। कई बार समय पर पानी नहीं छोड़ा जाता है जिससे परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने निगम से मांग कि है कि पानी की आपूर्ति का निश्चित शेड्यूल बनाया जाए, ताकि उन्हें पहले से पता रहे कि उनके क्षेत्र में किस दिन पानी आएगा।
नगर निगम महापौर सुषमा शर्मा का कहना है कि अगर जल शक्ति विभाग की ओर से रोजाना 80 लाख लीटर के करीब पानी छोड़ा जाता है तो शहर में जल्द तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
पानी की जानकारी के लिए वार्डों में लगेंगे बोर्ड
जल शक्ति विभाग अपने अधीन आने वाले वार्डों में पानी सप्लाई की जानकारी के लिए बोर्ड लगाएगा। इन बोर्डों में पानी आने का दिन, समय और कितनी देर के लिए पानी आएगा उसकी जानकारी होगी। यह बोर्ड वार्ड 16, 2, 13, 14 और 1 में लगाएं जाएंगे। जल शक्ति विभाग के एसडीओ ई ऐन सिंह ने कहा कि बोर्ड लगाने का काम विभाग की ओर से जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें