फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर के चार वार्डों के लिए बनेगा नया जल भंडारण टैंक, एक करोड़ का बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने हाउस में दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

चामुंडा कॉलोनी, मोहन पार्क, जवाहर पार्क को दी जाएगी सप्लाई
नई पाइप लाइन बिछाने का शहर में 50 फीसदी काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के तीन से चार वार्डों के लिए नया जल भंडारण टैंक बनाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से टेंडर जारी किया गया है। इससे पानी के स्टोरेज की क्षमता बढ़ेगी, साथ ही आपातकालीन स्थिति में इस टैंक के पानी का उपयोग किया जा सकेगा। टैंक के निर्माण के लिए नगर निगम ने एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जल शक्ति विभाग जल्द टैंक बनाने का काम शुरू करेगा। इससे शहर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसका निर्माण वार्ड 10 टैंक रोड में किया जाएगा।
नया जल भंडारण टैंक बनने से शहर में पेयजल किल्लत की समस्या का भी समाधान किया जा सकेगा। टैंक की स्टोरेज क्षमता 11.33 लाख लीटर होगी। वहीं शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जल शक्ति विभाग की ओर से मुख्य पेयजल टैंक से चामुंडा कॉलोनी, मोहन पार्क, जवाहर पार्क और चार खंभा क्षेत्र तक नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसको लेकर निगम ने दो करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। चामुंडा कॉलोनी की ओर बिछ रही पाइप लाइन का 60 प्रतिशत, मुख्य टैंक से मोहन पार्क की ओर बिछ रही पाइपलाइन का 40 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। वहीं जवाहर पार्क की ओर पाइप बिछाने का काम भी जल्द शुरू होगा। चार खंभा और सेरी साइड की ओर बिछने वाली पाइप का काम पूरा हो चुका है। शहर में पेयजल संकट के बीच पुरानी पाइपों में रिसाव होने से पानी बर्बाद हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वार्ड 10 में नया जल भंडारण टैंक बनाया जाएगा। इससे पानी की स्टोरेज क्षमता बढ़ेगी। नई पाइप लाइन बिछने से पानी की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नगर निगम की ओर से योजना के लिए बजट दिया गया है। -ई. ऐन सिंह, एसडीओ, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें