फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा नाली पंचायत में पानी की किल्लत, 4,000 आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंथा चढियार उठाऊ पेयजल योजना दो दिन से बंद, तकनीकी खराबी बनी वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा नाली पंचायत के तहत संचालित होने वाली कैंथा चढियार उठाऊ पेयजल योजना में तकनीकी खराबी आने के कारण यह योजना पिछले दो दिनों से बंद पड़ी है। इसके चलते करीब एक दर्जन गांवों के लोगों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। योजना के बंद होने से कैंथा, चडियार, परोल,नारा, विधिनसेरी, झांगड, कुनाना, माहली, नालग, कथलोह, बधोणीघाट व मंजहेड गांवों की 4,000 की आबादी प्रभावित हुई है, जो अब पेयजल के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी मवेशियों के लिए हो रही है। स्थानीय ग्रामीण कृष्ण दत्त, प्रकाश चंद, रणवीर और राजेश ने बताया कि यह उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना जलशक्ति विभाग बद्दी व उपमंडल चंडी के अधीन कालूझिंडा पंचायत के कुडांवाला से संचालित होती है। उन्होंने बताया कि पंप हाउस में इलेक्ट्रिकल पैनल जलने के कारण सोमवार को भी पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जल्द किया जाएगा समस्या का समाधान


इस समस्या के संबंध में जलशक्ति विभाग चंडी के उपमंडल अधिकारी रजत कौशल ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में आई है। शीघ्र ही आवश्यक मरम्मत करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें