फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की हर बूंद को सहेजना समय की मांग : हरदीप बावा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में मनाया जिला स्तरीय वाटर शेड महोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि जलागम (वाटरशेड) क्षेत्र में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें जलागम विकास के कार्यों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। माजरा में जिला स्तरीय वाटरशेड महोत्सव में बावा ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजना समय की मांग है। विधायक ने इससे पूर्व प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुर (गंगू वाला टोबा) में निर्मित पक्का तालाब, गांव बाड़ा बसीट (गुज्जर बस्ती के समीप) में बनी पक्की जोहड़ी, गांव माजरा (खू-वाला टोबा के समीप) तथा गांव बाड़ा बसीट में निर्मित चेकडैम सहित लगभग 30 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल संरक्षण के साथ-साथ आमजन को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जल का सदुपयोग करें और जल संरक्षण के प्रयासों को जन आंदोलन बनाएं। पंचायत माजरा में इस परियोजना के तहत लगभग 1.74 करोड़ रुपये के विकास कार्य ही पूरे किए जा चुके हैं। विधायक ने राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर पासवाल के लिए दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण, स्कूल मैदान को पक्का करने और ग्राम पंचायत माजरा के गांव रामपुर में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल शीघ्र स्थापित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चित्रकला, नारा लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विधायक ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आधार अद्यतन केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं बागवानी विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ग्राम पंचायत माजरा की प्रधान बलविंदर कौर, उप प्रधान तरसेम सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें