फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जलशक्ति विभाग के कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर, धर्मपुर में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन से इलाके में नहीं आई पानी की सप्लाई, गिरि योजना भी साबित हो रही महज औपचारिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर और इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों पीने के पानी की भारी किल्लत चल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जलशक्ति विभाग के कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं, तो दूसरी तरफ जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।
सरकार की ओर से करोड़ों की लागत से शुरू की गई गिरि पेयजल योजना से धर्मपुर क्षेत्र को कोई लाभ नहीं मिल रहा है और यह योजना अब महज एक औपचारिकता बनकर रह गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरी पेयजल योजना से धर्मपुर क्षेत्र के लिए पानी की सप्लाई नियमित नहीं है। हालत यह है कि पिछले 8 से 9 दिनों से इलाके में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। वर्तमान में धर्मपुर के लिए वर्षों पुरानी डगरोह पेयजल योजना से ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। सामान्य दिनों में इस पुरानी योजना से 3 से 4 दिन बाद पानी आता है, लेकिन गिरि योजना का सहयोग न मिलने के कारण अब लोगों को सप्ताह में सिर्फ एक ही बार पानी मिल पा रहा है। स्थानीय निवासियों का जलशक्ति विभाग पर गंभीर आरोप है कि धर्मपुर क्षेत्र के हिस्से का पूरा पानी उन्हें नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब भी सोलन क्षेत्र में पानी की कमी होती है, तो धर्मपुर और इसके आसपास के इलाकों के हिस्से का पानी काटकर सोलन की तरफ डाइवर्ट कर दिया जाता है। इस समस्या को लेकर स्थानीय जनता कई बार प्रशासन को भी अवगत करवा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के माध्यम से उठाया जाएगा मामला
इस गंभीर समस्या को देखते हुए धर्मपुर पंचायत के उप-प्रधान सुशील शर्मा और पंचायत समिति धर्मपुर वार्ड के सदस्य सुनील गोयल ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान जल्द निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को क्षेत्रीय के माध्यम से जलशक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि धर्मपुर को गिरी पेयजल योजना से निरंतर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें