फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वाल्मीकि बस्ती में पेयजल संकट, एक सप्ताह से 20 से अधिक परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर गांव की वाल्मीकि बस्ती में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से 20 से अधिक परिवार परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद अभी तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। लोगों को पशुओं के लिए भी पानी जुटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीडीसी अध्यक्ष अशोक गुरु ने बताया कि पेयजल संकट के संबंध में विभाग को जानकारी दी गई है, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कर ग्रामीणों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें