फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पानी के बिल जमा न कराने पर डिफॉल्टरों पर कार्रवाई, अब तक 78.87 लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में काटे 60 पानी के कनेक्शन, वार्ड नंबर 5 में सबसे ज्यादा 25 कनेक्शन कटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम की पानी के बिल जमा न करने वाले डिफॉल्टरों पर कार्रवाई जारी है। शहर में अब तक 60 पानी के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वार्ड नंबर पांच में सबसे ज्यादा 25 कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं वार्ड दो में नौ, वार्ड तीन में दो, वार्ड 14 में 14, वार्ड 11 में नौ और वार्ड-10 में एक कनेक्शन काटा गया है। 3.20 करोड़ की बकाया राशि में से अब तक केवल 78, 87,001 रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन

डिफॉल्टरों के पानी के कनेक्शन काटने से पहले नोटिस दिए गए थे और सात दिन का समय भी बिल जमा करने के लिए दिया गया था। इसके बावजूद भी बहुत से भवन मालिकों ने बिल जमा नहीं करवाया। इसको लेकर निगम की टीम अब सख्ती बरत रही है और डिफॉल्टरों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब बिना पूरा बकाया चुकाए डिफॉल्टरों को दोबारा कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। साथ ही कूड़ा और हाउस टैक्स के बिल भी दिखाने होंगे। डिफॉल्टरों को कूड़े व पानी के बिल और हाउस टैक्स चुकाने के बाद दोबारा कनेक्शन दिए जाएंगे। उधर, निगम की एसडीओ इं. अल्पना ठाकुर ने बताया कि जिन लोगों ने पानी के बिल लंबे समय से जमा नहीं करवाए हैं उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अभी कुछ वार्डों से कनेक्शन काटे गए हैं। यह मुहिम सभी वार्डों में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें