फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कक्षा प्रोन्नति डाटा अपलोड न करने वाले स्कूलों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूडाइस प्लस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन

धर्मपुर, कंडाघाट, अर्की और सोलन ब्लॉक के कई स्कूलों ने काम नहीं किया पूरा
प्रोफाइल अपडेट न होने से छात्रों को सरकारी योजनाओं का नहीं मिलता लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को यूडाइस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों के कक्षा प्रोन्नति कार्य समेत अन्य डाटा को अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक कई शिक्षा खंडों ने इस कार्य को पूरा नहीं किया है। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और उच्च पाठशाला स्कूल भी शामिल हैं। पोर्टल पर डाटा लॉक न करने वाले स्कूलों में सबसे अधिक संख्या धर्मपुर ब्लॉक की है।
विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रभारियों को जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। धर्मपुर ब्लॉक में में सबसे ज्यादा 9 स्कूलों का काम लंबित है। रामशहर खंड के सौर, लगदाघाट, सुन्ना, जुबखड़, मनलोग कलां और चमदार का कार्य अधूरा है। धुंदन खंड के पांच स्कूल शामिल है। इसमें हनुमान बड़ोग, बुघार, मंगल, बग्गा और कंसवाला ने अभी तक कार्य पूरा नहीं किया है। कंडाघाट खंड में भी पांच स्कूल है। इसमें कलहोग, घैंटी, पीएम श्री स्कूल कंडाघाट, ममलीग और कवारग की प्रोग्रेशन एक्टिविटी पेंडिंग है। अर्की, सोलन और पट्टा के भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि यूडाइस प्लस पोर्टल पर हर साल सभी छात्रों का अगली कक्षा में प्रोग्रेशन (प्रोन्नति) दर्ज करना अनिवार्य होता है। इसके बिना छात्रों की अगली कक्षा की प्रोफाइल अपडेट नहीं हो पाती। इससे छात्रवृत्ति, मुफ्त पाठ्यपुस्तक वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आती है। जिन स्कूलों ने अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया है उन्हें अंतिम चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें