फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में आज कई जगह भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
5 सितंबर तक बारिश के आसार
विज्ञापन

नौणी विवि के मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
अरबी में झुलसा, अदरक में गठी सड़न और टमाटर में फल सड़न से बचाव के उपाय बताए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 1 से 5 सितंबर तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। नमी का स्तर 64 से 90 प्रतिशत तक रह सकता है।
लगातार बारिश और नमी के कारण फसलों में फफूंद और जीवाणुजनित रोगों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों और बागवानों को खेतों और बागों में जलभराव न होने देने और जल निकासी की नालियों को साफ रखने की सलाह दी है। अधिक नमी और बादल छाए रहने के दौरान रसायनों का छिड़काव न करने को कहा गया है। बारिश के दौरान और तुरंत बाद सेब तुड़ाई रोकने तथा गिरे और संक्रमित फलों को एकत्र कर नष्ट करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉल आर्मी वर्म की निगरानी के लिए प्रति एकड़ चार फेरोमोन ट्रैप लगाने को कहा है। प्रकोप अधिक होने पर साफ मौसम में ही कीटनाशक या नीम के अर्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। अरबी में झुलसा और अदरक में गठी सड़न से बचाव के लिए संक्रमित पत्तियों को नष्ट करने को कहा है। टमाटर के फलों को सड़न से बचाने के लिए उन्हें मिट्टी के संपर्क में आने से रोकने की सलाह दी गई है। फल मक्खी से बचाव के लिए प्रति बीघा दो फेरोमोन ट्रैप लगाने और बेल वाली फसलों को सहारा देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें