फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वार्ड-1 का पार्क बना पार्किंग, रोजाना हो रहे वाहन खड़े

विज्ञापन
बद्दी के वार्ड दो के पार्क में खड़े वाहन- संवाद।
विज्ञापन
सुबह सैर करने वालों और बच्चों को खेलने में हो रही परेशानी
विज्ञापन

नगर निगम ने वाहन खड़ा करने वालों पर नहीं कर रहा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। वार्ड-एक में बना पार्क लंबे समय से पार्किंग स्थल बना हुआ है। यह पार्क लोगों की सुविधा के लिए बनाया था लेकिन अब इसमें वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सुबह और शाम को सैर करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा बच्चों को खेलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। निगम की ओर से यहां पर मौखिक रूप से लोगों को वाहन पार्क न करने की हिदायत दी गई लेकिन इसका इन लोगों पर कोई असर नहीं दिखा।
वार्ड-एक और दो के लोगों को सुबह व शाम को सैर करने व घूमने फिरने के लिए पार्क बनाया था। यहां पर पहले तालाब हुआ करता था। नगर परिषद ने एक दशक पूर्व इस तालाब पर पार्क बनाया। इस पार्क में जहां सुबह व शाम को लोग सैर करते हैं। दोनों वार्डों के लिए यहां पर अपने समारोह व कार्यक्रम भी कराते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से पार्क पार्किंग स्थल बना हुआ है। गेट खुले होने से लोग यहां पर अपने वाहन पार्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की थी। इसके बावजूद निगम के अधिकारियों ने लिखित में कुछ नहीं किया। यहां रोज शाम के समय वाहन खड़े हो रहे हैं। बद्दी के एक व्यक्ति ने अपना पूरा खेत निशुल्क वाहन खड़े करने के लिए दिया हुआ है लेकिन यह खेत भी वाहनों से भरना शुरू हो गया है। इसके बाद लोग पार्क में वाहन खड़ा कर देते हैं। यही नहीं सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

इस बारे में शिकायत मिली है। एक बार वाहन चालकों को मौखिक रूप से चेतावनी दे दी है। इसके बावजूद भी वाहन चालक गाड़ियों को पार्क कर रहे हैं। अब निगम यहां गेट बंद करेगा।
-सुमित आजाद, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें