संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के वीआर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि पूर्व न्यायाधीश इंद्रजीत मेहता ने किया। खेल समारोह का प्रारंभ सभी हाउस की मार्चपास्ट के साथ हुआ,जिसकी अगुवाई विद्यालय के हेड बॉय शुभम कुंडलस और हेड गर्ल समृद्धि ने की। खेल समारोह में नन्हे मुन्नों की फ्रॉग रेस, राइमिंग वर्ड रेस, रिंग रेस जैसी फन गेम्स हुईं। सीनियर विंग के बालक और बालिकाओं की 100, 200, 400 और 800 मीटर की दौड़, रिले दौड़, कबड्डी, लॉन्ग जंप, बैडमिंटन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।