फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मतदान कर्मियों को दी मतपेटी ट्रैकिंग सिस्टम की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, पट्टा आईटीआई में मतदान प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के सिखाए गए गुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पंचायत चुनावों को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पट्टा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का आयोजन किया गया। इस महाअभ्यास में चुनाव ड्यूटी में तैनात कुल 80 प्रिजाइडिंग अधिकारियों, 240 पोलिंग अधिकारियों और 9 सेक्टर अधिकारियों ने हिस्सा लिया और मतदान प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के गुर सीखे। इस महत्वपूर्ण पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त सोलन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा और एसडीएम संजीव धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। आला अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात समूचे स्टाफ को मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही, राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत चुनावों को बिना किसी बाधा के संपन्न करवाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। इस बार का पंचायत चुनाव आधुनिक तकनीकों से लैस होगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को मतपेटी ट्रैकिंग सिस्टम एवं वोटर डे मॉनिटरिंग सिस्टम के संचालन के संबंध में विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन आधुनिक डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की रीयल-टाइम निगरानी होगी, जिससे पारदर्शिता और अधिक सुदृढ़ होगी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह और तहसीलदार सत्येंद्र सिंह ने उपस्थित स्टाफ को मतपेटियों व चुनाव सामग्री की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर विस्तार से समझाया। सभी मतदान दलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने अलॉटेड मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें