प्रारूप मतदाता सूची 1 अगस्त को होगी प्रकाशित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल में अस्थायी रूप से निवास कर रहे बिहार के मतदाता 25 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरें। यह अपील जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।
उन्होंने बताया कि जो बिहारवासी फिलहाल हिमाचल में रह रहे हैं, वे ऑनलाइन (https://voters.eci.gov.in या ECINET App) से स्वयं या परिवार के सहयोग से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे प्री-फील्ड फार्म डाउनलोड कर हस्ताक्षरित प्रति को व्हाट्सएप, ईमेल या संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।
प्रारूप मतदाता सूची 1 अगस्त को प्रकाशित होगी। दावे या आपत्तियां 1 अगस्त से 1 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी। नाम शामिल करने के लिए गणना प्रपत्र 25 जुलाई तक उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
प्रपत्र के साथ 11 में से कोई भी एक वैध दस्तावेज संलग्न करना जरूरी है। इसमें सरकारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पेंशन आदेश, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, या निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। यदि दस्तावेज तुरंत उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें दावे-आपत्ति की अवधि में भी प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे समय रहते प्रक्रिया पूर्ण करें और अपने मताधिकार को सुरक्षित रखें।