फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एमसी वार्डों में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम सोलन की निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी डॉ. पूनम बंसल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी वार्डों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अधिसूचित किया है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने की अर्हता तिथि 1 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। इसके तहत नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में संशोधन प्राधिकरण के समक्ष दावे और आपत्तियां 28 मार्च 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। संशोधन प्राधिकरण 2 अप्रैल, 2026 तक इन दावों और आपत्तियों का निपटारा करेगा। इसके बाद, इच्छुक व्यक्ति 10 अप्रैल, 2026 तक अपील दायर कर सकेंगे, जिनका निपटारा 17 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची या अनुपूरक सूची 20 अप्रैल, 2026 को अथवा इससे पूर्व प्रकाशित की जाएगी। नगर निगम सोलन की निर्वाचन पंजीकरण और उपमंडल अधिकारी ने संशोधन प्राधिकरण और अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त से उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। यह कार्यक्रम निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र मतदाता अपने नाम सुनिश्चित कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें