नालागढ़ काॅलेज में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में 14 फरवरी को एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सपना संजय पंडित ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर डॉ. शुक्ला रानी ने मुख्यअतिथि डॉक्टर पंडित का शिविर में पुष्पगुच्छ भेंट करके और एनएसएस की कैप पहना कर स्वागत किया। अपने सात दिनों में स्वयंसेवियों की ओर से होने वाले कार्यों व बौद्धिक स्तर के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्यातिथि ने एनएसएस स्वयंसेवी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन दिनों आपने अनुशासन से रहना है और जितनी भी समाजसेवी गतिविधियों शिविर में करवाई जाएं उन्हें मन से करना है। शिविर में जो भी रिसोर्स पर्सन आएंगे उनकी बातों पर अमल करना है। अपने जीवन में अपनाना भी है। आज के इस शिविर के शुभारंभ में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक झलकियां भी प्रस्तुत कीं और महाविद्यालय स्टाफ के सदस्यों प्रोफेसर आंचला, प्रो. सुनीला, प्रो. अनीता, प्रो. सोनिया, प्रो. शालू, प्रो. पूनम, प्रो. हरविंदर भी मौजूद रहीं।