फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गौड़ा स्कूल के स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
गौड़ा स्कूल में स्वच्छता पखवाडे के तहत जागरूक रकते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी मोहन सिंह चौहान और रीना कंवर की अध्यक्षता में गौड़ा गांव के लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने हाथों में बैनर एवं नारे लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छ गांव, सुंदर गांव, गंदगी हटाओ, बीमारियां भगाओ जैसे नारों से पूरे गांव का वातावरण गूंज उठा। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष कुमारी ने बताया कि इस प्रकार की रैलियां विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। ग्रामीणों ने भी स्वयंसेवियों की इस पहल की सराहना की और स्वच्छता अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें