दिग्गल कालेज के एनएसएस के स्वयं सेवी परिसर की सफाई करते हुए- स्रोत- कालेज संस्थान।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में एनएसएस के विशेष शिविर का तीसरा दिन सेवा और अनुशासन के नाम रहा। स्वयंसेवकों ने पूरे जोश के साथ महाविद्यालय परिसर और खेल मैदान की सफाई कर कायाकल्प किया। दिन की शुरुआत योग और इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवक खुशबू ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट साझा की। चाय-नाश्ते के बाद विद्यार्थियों ने श्रमदान अभियान चलाया। टीम भावना के साथ परिसर में उगी कंटीली झाड़ियों और घास को साफ किया गया। खेल मैदान से पत्थर हटाए गए और गड्ढों को मिट्टी से भरकर समतल बनाया गया ताकि छात्र सुरक्षित खेल सकें। दोपहर बाद भी सौंदर्याकरण का कार्य जारी रहा, जिससे परिसर की सूरत बदल गई।