फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संस्कृत कॉलेज के स्वयंसेवियों ने पुंजविला स्कूल में की सफाई

विज्ञापन
संस्कृत कॉलेज सोलन में एनएसएस ​शिविर के दौरान सफाई करते विद्यार्थी। स्त्रोत कॉलेज प्रबंधक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। तारिणी राजकीय स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय सोलन के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम प्रभारी आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज के नेतृत्व में छात्रों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुंजविला में जाकर क्यारियां बनाईं और परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। दोपहर के बौद्धिक सत्र में ब्रह्मकुमारी बबीता दीदी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म-सशक्तीकरण और सकारात्मक ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वयंसेवियों को ध्यान लगाने और मानसिक स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान बीके प्रीति और बीके रविंद्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें