बघेरी स्कूल में मंदिर के साथ लगती झाड़ियों की सफाई करते हुए स्वयं सेवी- स्रोत- स्कूल।
- फोटो : सांकेतिक
स्वयंसेवियों ने स्कूल व मंदिर परिसर को किया साफ
दोपहर बाद विद्यालय परिसर में क्यारियों की सफाई की
बघेरी स्कूल में चल रहा है सात दिवसीय एनएसएस शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल व मंदिर परिसर की सफाई की। दिन की शुरुआत प्रभात से हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया। सुबह के नाश्ते के बाद एनएसएस प्रभारी की देखरेख में स्कूल के बाहरी प्रांगण में झाड़ियों की साफ सफाई की। दोपहर बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें गणित के प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बच्चों को अपने विषय को सरल बाने की विधियां बताई। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।