फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों ने तीसरे दिन मानपुरा थाना परिसर किया साफ

Fri, 27 Oct 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के मानपुरा पुलिस थाना के परिसर की साफ- सफाई करते एनएसएस के स्वयंसेवक। स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने स्वयंसेवियों को दी पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन मानपुरा थाना परिसर में श्रमदान कर सफाई की गई। इसकी अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी सुख देव और गीतांजलि ठाकुर ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस थाना मानपुरा के थाना प्रभारी ललित कुमार और मुंशी पुष्प लता ने बच्चों को पुलिस कार्य प्रणाली के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस जनता की मित्र होती है। लोगों में पुलिस को लेकर भ्रम है। जितना लोग पुलिस की मदद करेंगे पुलिस उसका ज्यादा अच्छे परिणाम निकाल कर देगी। बद्दी पुलिस ने महिला जागृति योजना चलाई है। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्य को बारे में जागरूक किया गया है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर उन्हें स्कूल आते जाते समय कोई प्रताड़ित करता है, तो वह टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें