धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स दाड़लाघाट ने की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स दाड़लाघाट की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 29 और 30 नवंबर को चौधरी कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड में किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को दाड़लाघाट में आयोजित क्लब की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष चेतन ठाकुर ने की।
सचिव तनुज शुक्ला, कोषाध्यक्ष तरुण ठाकुर और आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के अलावा प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31000 रुपये और उपविजेता को 21000 रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रति टीम की पंजीकरण फीस 1200 रुपये रहेगी।
29 नवंबर को 10 बजे से प्रतियोगिता की शुरूआत होगी। खिलाड़ियों के लिए खाने व रहने की व्यवस्था कमेटी द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीकेएम सभा के प्रधान वेदप्रकाश शुक्ला करेंगे। समापन समारोह के मुख्यातिथि विधायक अर्की संजय अवस्थी होंगे, जबकि अंबुजा सीमेंट के मुख्य निर्माण अधिकारी मुकेश सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
क्लब स्पोर्ट्स के सदस्यों ने विधायक संजय अवस्थी से दाड़लाघाट में मुलाकात कर उन्हें वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस मौके पर हिमेश गौतम, भवानी ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अंकित सेन, बबलू ठाकुर, हेमंत, कमल किशोर, प्रदीप, जगदीश ठाकुर, राजेश गुप्ता, मनोज गौतम मौजूद रहे।