संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती। संवाद
- फोटो : SOLAN
विश्रुत भारती ने नगर निगम संयुक्त आयुक्त का कार्यभार संभाला
सोलन। नगर निगम कार्यालय में विश्रुत भारती ने संयुक्त आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को कार्यालय पहुंचने पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने नए संयुक्त आयुक्त का स्वागत किया। कार्यालय में पदभार संभालने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था की जानकारी भी जुटाई। विश्रुत भारती चंबा के पांगी में एसडीएम और कांगड़ा के इंदौरा में बीडीओ रह चुके हैं। अब इन्हें नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। विश्रुत भारती ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को सही करना और निगम के रुके विकास कार्यों को शुरू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संवाद