फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विरजानंद सदन की टीम वैदिक मंत्रोच्चारण में विजेता

Wed, 13 Mar 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय में हुई अंतरसदनीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय में अंतरसदनीय वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के संगीत शिक्षक संतोष कुमार के मार्गदर्शन में करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपनी वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और धर्म का बोध करवाया जाता है। वे अपने धर्म व संस्कारों के प्रति जागरूक रहते हैं। प्रतियोगिता में कक्षा नवीं से 12वीं के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को चार सदनों की टीमों में बांटा गया। प्रतियोगिता में टीम ए विरजानंद सदन की धान्या, एंजल और वंशिका विजेता रहीं। जबकि द्वितीय स्थान पर टीम बी दयानंद सदन की जानवी, साक्षी व महक, इसी तरह तीसरे स्थान पर टीम सी की आरती, इशिका, दक्ष जबकि टीम डी की रक्षिता, तानिया व यशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी व उन्हें इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें