फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विराज मिस्टर और गुंजन के सिर सजा मिस फेयरवेल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म स्कूल सोलन में विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

स्कूल में शत प्रतिशत हाजिरी के लिए अक्षिता को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जमा एक ने जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की ओर से अध्यापकों का तिलक लगाकर स्वागत करने से हुई, जिसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। समारोह में जमा दो के विद्यार्थियों ने कैट वॉक किया, जबकि जमा एक की छात्राएं मान्या, वर्षा, महक, शिफा, रीतिका, कशिश, सुहानी और नमस्वी ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन जमा एक की छात्राएं गुंजन, सुहानी और नमस्वी ने किया। इस दौरान म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें गुंजन ठाकुर विजेता रहीं। विराज और तमन्ना ने अपने गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विराज को मिस्टर फेयरवेल और गुंजन को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं, आशीष को मिस्टर परफेक्ट, दिव्या को मिस परफेक्ट, सिमरन को स्कूल स्कॉलर और अक्षिता को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य केएल शर्मा सहित प्रतीक्षा, सलमा, तरूणा, रीतू, अर्चना, ज्योति, अंजू, धीरज, प्रवीन और रंजना समेत अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें