सोलन महाविद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छात्रा को शपथ दिलाती प्रधानाचार्य डॉ.रीटा शर्म
प्राचार्य ने सभी को मिलजुल कर कार्य करने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह हुआ,जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने की। प्राचार्य ने बीएससी अंतिम वर्ष की विपाशा ठाकुर को अध्यक्ष, बीए अंतिम वर्ष के अश्विनी कश्यप को उपाध्यक्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष की कशिश जोशी को सचिव और बीए प्रथम वर्ष के जयेश को संयुक्त सचिव की शपथ दिलाई।
इसके अलावा सभी कक्षाओं के प्रतिनिधियों, सभी विभागों के प्रतिनिधियों, खेल, संस्कृति, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर और रोवर के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत प्राचार्य डॉ रीता शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों से महाविद्यालय के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. हेमंत शांडिल और अन्य सभी शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग का स्टाफ मौजूद रहा।