फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ग्रामीणों को दी जल संग्रहण व पानी की गुणवत्ता जांचने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट के छामला गांव में अंबुजा फाउंडेशन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट/सोलन। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट ने छामला गांव में एक जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संग्रहण कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना और पानी के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में जलशक्ति विभाग के बीआरसी जयदेव और दाड़लाघाट के थाना प्रभारी मुकुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अंबुजा फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पानी की गुणवत्ता से जुड़ी बेहद अहम जानकारी मिलती है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पानी की गुणवत्ता जांचने की विधि का प्रदर्शन भी करके दिखाया। अंबुजा फाउंडेशन के वरिष्ठ क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में जल संग्रहण और संरक्षण संबंधी कार्य कर रहा है। परियोजना समन्वयक हरि कृष्ण शर्मा ने उपस्थित लोगों को नाबार्ड के सहयोग से चलाई जा रही जलागम परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को जल संरक्षण और कृषि सुधार के क्षेत्र में सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में जागृति महिला फेडरेशन की प्रधान नर्मदा शर्मा ने भी सहभागिता की। उन्होंने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जिससे समाज में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें