फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली बोर्ड की टीम को ग्रामीणों ने वापस भेजा

विज्ञापन
बघार कनैता पंचायत में बिजली स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बुघार कनैता पंचायत का मामला, लोग बोले, जबरन मीटर लगाए तो बोर्ड के खिलाफ करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर का जगह-जगह हो रहा है विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विधानसभा क्षेत्र सोलन के रामपुर की तहत बुघार कनैता पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाने आई बिजली बोर्ड की टीम को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में बिजली बोर्ड की टीम गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो पूरे क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने लगे। इस दौरान बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि मीटर लगाना जरूरी है और इसे नहीं रोका जा सकता। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और उन्हें इसे लगाने से साफ इन्कार कर दिया। जिसे देखकर जेई सहित बोर्ड की टीम वापस लौट गई। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर जबरन मीटर लगाए गए तो बोर्ड के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व पंचायत प्रधान अनीता शर्मा, महिला मंडल प्रधान सुनीता शर्मा, नारायण दत्त ठाकुर, पूर्व पंचायत सदस्य दिलीप शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इन सभी ने इसका विरोध किया। उन्होंने चेतावनी भी दी गई कि बिना ग्रामीणों की सहमति के किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि स्मार्ट मीटर का विरोध जगह-जगह हो रहा है। शुक्रवार को भी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जौणाजी में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया था। इसमें एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि पहले जहां उनका 200 से 300 रुपये बिजली का बिल आता था, वहीं अब 12 हजार रुपये तक आ रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मीटर व पोल ले जाने के लिए कहा था और खुद दीया जलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें